Almora News :बारिश के बाद जिले में एक स्टेट हाईवे सहित सात सड़कें बंद,ये सड़कें हैं बंद

अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद बंद सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं। बारिश के बाद जिले में एक स्टेट हाईवे सहित सात सड़कें बंद हैं। इससे 23 हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश आफत बनकर बरसी। जिला मुख्यालय में 13.2 जबकि सल्ट में सबसे अधिक 88 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा तो मलबा और बोल्डर गिरने से छह ग्रामीण सड़कों पर आवाजाजी ठप है। ऐसे में 55 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है और ग्रामीण परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

रानीखेत-खैरना-रामनगर हाईवे पर मोहान के पास पुल न बनने से वाहन चालकों और यात्रियों को अन्य रूट से आवाजाही करनी पड़ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।

💠ये सड़कें हैं बंद

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

रानीखेत-खैरना-रामनगर, चमकना- अधे, रथखाल-पूनाकोट, थला मनराल, पीपना-मन्हैत, दाड़िमखोला-सनियाकोट, चमकना-रणकुना।

💠अल्मोड़ा में बारिश का आंकड़ा (मिमी में)

सल्ट = 88.0

ताकुला = 55.5

रानीखेत= 35.0

भिकियासैंण= 26.0

सोमेश्वर = 24.0

सोमेश्वर = 24.0

भैंसियाछाना = 17.5

चौखुटिया= 17.0

अल्मोड़ा = 13.2

शीतलाखेत= 7.5

द्वाराहाट = 9.5

मासी = 4.5