Uttrakhand News :केदारनाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन में तीन लोगों की मौत आठ घायल,एसडीआरएफ ने आठ घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चिड़वासा क्षेत्र में रविवार को भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। यह घटना आज सुबह केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस समय हुई जब श्रद्धालु गौरीकुंड से पैदल केदारनाथ धाम जा रहे थे।

रुद्रप्रयाग में जिला नियंत्रण कक्ष ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को सूचित किया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर उस क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कुछ लोग मलबे में फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिमली-ग्वालदम मार्ग पर बड़ा हादसा टला: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हरियाणा के 4 युवक बाल-बाल बचे

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया।

💠एसडीआरएफ ने आठ घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एसडीआरएफ ने उनके शव जिला पुलिस को सौंप दिए। इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। धामी ने कहा, “केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है।

यह भी पढ़ें 👉  हेलीकॉप्टर हादसा: चमोली के चाईं गांव की पहाड़ियों में हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दिए विस्तृत जांच के आदेश

दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है, मैं इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। मैंने दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Advertisement