Almora News :अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात 123 आउटसोर्स उपनल,संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के पिछले तीन महीने का वेतन का हुआ भुगतान

आखिरकार काफी प्रयासों के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तैनात 123 आउटसोर्स ,उपनल,संविदा स्वास्थ्य  कर्मचारियों के वेतन का सभी  पिछले तीन महीने का भुगतान हो गया है,  इस मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे काफी समय से उच्चाधिकारियों के संपर्क में थे। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

हालाकि अभी हड़ताल खत्म नही हुई है कर्मचारियों की मांग है, कि जब तक सरकार उनके पद स्वीकृत नही करेगी तब तक धरना जारी रहेगा,सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने मरीजों के परेशानियों को देखते हुए जनहित में कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है, व साथ ही  हड़ताल के अतिरिक्त अन्य दूसरे कानूनी विकल्प तलाशने की अपील की है।