Almora News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जागेश्वर धाम में पहुंचकर श्रावणी मेले का करेंगे शुभारम्भ

अल्मोड़ा जिले में स्थित जागेश्वर धाम में आज दिनांक 16 जुलाई मंगलवार कों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचकर पौराणिक श्रावणी मेले का शुभारम्भ एवं हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सीएम धामी करीब 11:55 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:50 बजे गरुड़ाबाज पहुंचेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ

अपराह्न 01ः00 बजे गरूड़ाबांज हेलीपैड से प्रस्थान कर 01ः20 बजे जागेश्वर धाम पहुँचकर पौराणिक श्रावणी मेला-2024 का शुभारम्भ एवं हरेला पर्व के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। इसके बाद सीएम धामी 02ः30 बजे जागेश्वर धाम से गरूड़ाबांज हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगें। वहीं, 03:00 बजे गरूड़ाबांज हेलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगें। 

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का कपकोट दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सोमवार को जागेश्वर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री धामी के आगमन को लेकर भी तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

Advertisement