Almora News : एसएसपी अल्मोड़ा ने उत्तराखण्ड लोक पर्व “हरेला” के अवसर पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश,सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्ष रोपित कर वृक्षारोपण के लिए जनमानस को किया प्रेरित

अल्मोड़ा पुलिस ने सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्ष रोपित कर वृक्षारोपण के लिए जनमानस को किया प्रेरित

एसएसपी अल्मोड़ा ने जवानों से कहा वृक्षारोपण को औपचारिकता ना समझे लगाए गए पौधों की देखरेख भी करें

आज दिनांक-16 जुलाई, 2024 को श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखण्ड के लोक पर्व “हरेला” के अवसर पर प्रकृति को हरियाली युक्त व जीवंत रखने हेतु पुलिस लाईन अल्मोड़ा में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस बल को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। 

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम,अपर उपनिरीक्षक श्री दामोदर कापड़ी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिए पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सैकड़ो फलदार, छायादार पौधे लगाए गए।

एसएसपी अल्मोड़ा महोदय ने पुलिस बल को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को महज औपचारिकता ना समझें, इसके बाद इन पौधों की देखरेख भी हम सब की जिम्मेदारी है। 

इसलिए इस हरेला पर्व को हम सिर्फ एक पर्व के रुप में ना मनायें, अपितु वृक्षारोपण कर अपने चारो ओर के आवरण को हरा भरा कर इसे ईश्वर द्वारा दिये गये अमूल्य वरदान के रुप मे ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. विनिता गौरी को मिला प्रतिष्ठित ‘यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026’

SSP ALMORA के निर्देश पर जनपद के सभी थाना/चौकियों/फायर स्टेशनों/पुलिस लाईन में सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल व पुलिस परिवार के साथ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्षो को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।

Advertisement