Almora News :यहा मासूम के घर के पास बने गड्ढे में डूबने से हुई मौत

0
ख़बर शेयर करें -

गरुड़ के बैजनाथ टीट बाजार के एक मासूम के घर के पास बने गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा का इकलौता बेटा शांतनु वर्मा (8) अपने साथी कार्तिक वर्मा (8) पुत्र योगेश वर्मा के साथ घर से कुछ दूर खेल रहा था।

💠एकाएक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

कार्तिक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और शांतनु को गड्ढे से बाहर निकालकर उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शांतनु के पिता उत्तराखंड पुलिस में तैनात हैं जबकि मां एक स्कूल में शिक्षिका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *