Almora News :शराब के नशे में मोटरसाईकिल चला रहे चालक को थाना भतरौजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ज्वेलरी दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले नेपाल के 2 चोर गिरफ्तार, सामान भी हुआ बरामद

दिनांक 04/07/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री मदन मोहन जोशी थाना भतरौजखान के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21-W-8903 मोटरसाईकिल का चालक हिमांशु कुमार  निवासी ग्राम बंगोडा, भतरौजखान जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

चेकिंग अभियान जारी है।