Uttrakhand News :रोज-रोज के खर्चे को लेकर पती ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या,छह महीने पहले ही की थी शादी

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के नियाजीपुर गांव में एक युवक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश को दोस्त की मदद से काली नदी में फेंक दिया। कई दिन तक लाश नदी में जलकुंभी में फंसी रही और आगे नहीं बढ़ रही थी।

हफ्ते भर बाद आरोपी पति दोस्त के साथ उसे बहाने के लिए वहां पहुंचा तभी पुलिस वहां पहुंच गई और वह मौके पर ही पकड़ लिया गया। हालांकि उसका दोस्त शाहरूख वहां से भाग निकला। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस के सामने हत्या की बात भी कबूल कर ली है। युवक के निशानदेही पर पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया, जिससे हत्या की गई थी। गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। युवक ने छह महीने पहले ही उत्तराखंड की 21 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती का नाम चाहत था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

💠शादी के बाद किराए के कमरे में रहते थे दोनों

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बेरहमी से पत्नी का सिर काटने के बाद उसके हाथ भी काट दिए थे। शव को कई टुकड़े कर दिये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति ने मीडिया को बताया कि आरोपी पति अरबाज और उसके दोस्त शाहरुख के खिलाफ मामला दर्ज कर अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अरबाज ने करीब छह महीने पहले उत्तराखंड की 21 वर्षीय चाहत से शादी की थी और अपने परिवार को बताए बिना किराए के कमरे में रहने लगा था। इस दौरान उसने कई बार कमरे बदले। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले अरबाज ने धारदार हथियार से चाहत की हत्या कर दी और उसका सिर और हाथ काट दिए।

एसपी ने बताया कि अरबाज ने दोस्त शाहरूख की मदद से बाइक पर लाश को काली नदी में फेंका था, लेकिन नदी में काफी मात्रा में जलकुंभी उग आए थे। इससे लाश वहीं फंसी रही। गुरुवार को आरोपी अरबाज अपने दोस्त शाहरुख काली नदी पर पहुंचा और लाश को आगे बढ़ाने की कोशिश करने लगा, तभी वहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अरबाज ने कबूल किया कि उसने उत्तराखंड के कोटद्वार की युवती चाहत से शादी की थी और अपने परिवार की जानकारी के बिना उसे किराये के कमरे में रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

फिलहाल हत्या करने की वजह नहीं पता चल सकी है, लेकिन पूछताछ में आरोपी ने पुलिस का बताया कि चाहत बहुत खर्चालु थी। उसके रोज-रोज के खर्चे को लेकर दोनों के बीच कई बार लड़ाई और कहासुनी हो चुकी थी। इसके बाद अरबाज ने दोस्त की मदद से उसकी हत्या कर दी।