Uttrakhand News :रेस्टोरेंट में एक ग्राहक के समोसे में छिपकली निकलने से मचा हड़कंप,ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में जमकर काटा हंगामा

नगर के एक रेस्टोरेंट में एक ग्राहक के समोसे में छिपकली निकलने से हड़कंप मच गया। ग्राहकों ने रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा काटा।

बुधवार सुबह उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के मीटर रीडर अंकुर अग्रवाल सहित तीन कर्मचारी सुपरवाइजर आकाश कुमार के साथ रेलवे फाटक के समीप रेस्टोरेंट में समोसे लेने गए थे।

इस बीच सुपरवाइजर आकाश कुमार ने एक समोसा खाने के लिए तोड़ा और आधा समोसा खाने के बाद उसमें छिपकली दिखी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक हादसा: पुराने मकान में भीषण आग से सेवानिवृत्त ANM पार्वती जैन की जिंदा जलकर मौत

💠सुपरवाइजर आकाश कुमार को उल्टियां होने लगी

समोसे में छिपकली निकलने के बाद रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्राहकों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया। समोसे में छिपकली पाए जाने की घटना तेजी से इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गई। समोसे में छिपकली निकलने के बाद सुपरवाइजर आकाश कुमार को उल्टियां होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

सुपरवाइजर ने बताया कि उल्टी होने पर उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से एंटीबायोटिक मेडिसिन ले ली है। फूड इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि समोसे में छिपकली निकलना लापरवाही का मामला है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।