Almora News :अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई,टला बड़ा हादसा

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर तेज रफ्तार कार छड़ा बाजार के नजदीक असंतुलित होकर हाटमिक्स प्लांट में खड़े रोलर से जा टकराई। गनीमत रही कि वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाटमिक्स प्लांट में कार्यरत कर्मी भी बाल-बाल बच गए।

💠तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई

शनिवार को हाइवे पर दो जिंदगियां बाल-बाल बच गई। नोएडा से अक्षत व विजय कार यूके 16 सीएक्स 8073 से अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। दोनों मध्य रात्रि साढ़े तीन बजे के आसपास हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक तेज रफ्तार कार असंतुलित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपडेट्स पीपलकोटी टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत से कोहराम, सुरक्षा और मुआवजे पर उठे गंभीर सवाल; आज सुबह 9 बजे ग्राउंड जीरो पहुंचेंगे सीएम धामी

नतीजतन कार हाटमिक्स प्लांट परिसर के अंदर जा घुसी। प्लांट परिसर में खड़े रोलर से टकराने के बाद कार रुकी। कार के टकराने की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़े। कार के अंदर से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

गनीमत रही कि दोनों कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *