Almora News :बख गांव में आठ ग्रामीण अब भी डायरिया से जूझ रहे हैं,स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। बख गांव में अब भी आठ ग्रामीण डायरिया से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों के साथ ही अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों के मुताबिक धीरे-धीरे ग्रामीणों के डायरिया से उबरने से हालात सामान्य हो रहे हैं।

जिला मुख्यालय के नजदीक बख गांव में पांच दिन पूर्व डायरिया फैल गया था और 18 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए थे। डायरिया से पीड़ित एक वृद्धा की मौत भी हो गई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची। चिकित्सकों के मुताबिक अब भी आठ ग्रामीण डायरिया की चपेट में हैं, इनका उपचार चल रहा है। सभी का घर पर ही उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। वहीं अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 सवालों के उत्तर पर सरकार और आयोग से 4 हफ्तों में माँगा जवाब

चिकित्सकों की टीम गांव में मौजूद है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। सभी ग्रामीणों के ठीक होने तक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। -डॉ. रंजन तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, हवालबाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *