Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में “नशा मुक्ति अभियान” के तहत एएनटीएफ/दन्या पुलिस द्वारा जनता को किया गया जागरुक

पोस्टर व पम्पलेट के माध्यम से नशे के विरुद्ध  जन जन को दिया जागरुकता संदेश

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही और नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

जिस क्रम में आज दिनांक 20.06.2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ प्रभारी श्री सुनील धानिक व दन्या पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आम-जनता के बीच जाकर “नशा मुक्ति अभियान” चलाकर लोगो नशे के दुष्परिणामों से आगाह कर जागरुक किया गया और थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों/कस्बों में नशा मुक्ति अभियान से सम्बन्धित पोस्टर चिपकाये गये व साथ ही आम-जनता को पम्पलेट आदि वितरित किये गये।