Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध कड़ा एक्शन जारी,02 तस्कर गिरफ्त

एसओजी व लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने टैक्सी कार से तस्करी कर रहे 02 युवकों को साढ़े चार लाख से अधिक कीमत की 15.72 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार,कार सीज

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। 

दिनांक- 15/06/2024 को  सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस व एसओजी अल्मोड़ा टीम को एक कार सिल्वर टैक्सी नं0 UK01TA-4467 आती दिखाई दी, जिसे चायखान तिराहे पर रोककर चेकिंग के दौरान 02 युवकों (सागर और दीपांशु) के कब्जे से 15.72 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया। 

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

1. सागर चन्द्र आर्य उम्र 26 वर्ष पुत्र ललित प्रसाद निवासी ग्राम तल्ला दन्या ओडखोला जिला अल्मोड़ा 

2.  दीपान्शु बिष्ट उम्र 18 वर्ष पुत्र स्व0 मनोहर सिंह बिष्ट निवासी उपरोक्त 

💠आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त सागर चंद्र आर्या के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा अपराध संख्या 73/ 18 धारा 147/342/332/ 353/504/506 भादवि० व  मुकदमा अपराध संख्या 38/ 21 धारा 324 /504 /506 भादवि पंजीकृत है । 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

दीपांशु बिष्ट के विरुद्ध कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं है।

💠बरामदगी- 15.72 ग्राम स्मैक बरामद होना 

कीमत-4,71,600 रुपए /- 

लमगड़ा पुलिस/एसओजी टीम-

1- उ0नि0 श्री गंगा राम गोला- चौकी प्रभारी जैंती 

2- अपर उ0नि0 श्री विक्रम सिंह- थाना लमगड़ा

3- हेड कानि0 श्री दीपक सिंह मेहरा- थाना लमगड़ा

4- कानि0 श्री राजेश भट्ट- SOG अल्मोड़ा

5- कानि0 श्री विरेन्द्र बिष्ट- SOG अल्मोड़ा