Weather Update :इस बार की भीषण गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड,लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट,जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

इस बार की भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 122 वर्ष में सर्वाधिक है।

इससे पहले चार जून 1902 को दून का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो आल टाइम रिकार्ड है। वर्ष 2022 में पांच जून को पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था, लेकिन इस बार उत्तराखंड में गर्मी कहर ढाह रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में लू के थपेड़ों ने जीना दूभर कर रखा है।

पिछले पांच दिनों से दून का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सुबह से ही सूरज आग उगल रहा है। गुरुवार को दून का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 41.0 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 31.2 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 31.6 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थाना दन्या में हुआ,थाना दिवस का आयोजन दीपावली की बधाईयां देकर सुनी जन समस्याएं

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अभी दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिन तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है। देहरादून में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने और दोपहर के समय लू चलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। शेष मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:हिम शैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस का नमन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में समानता मौसम शुष्क रहेगा आंशिक तौर पर बादल भी छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *