Almora News :अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है भाजपा:भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा

भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को लाभ दिलाया है। जिसका नतीजा है कि भाजपा देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र में अभिकर्ताओं के साथ मुलाकात भी की।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश, जागेश्वर धाम तक सड़क और हवाई कनेक्विटी पहुंचाने के बाद लगातार पर्यटन गतिविधियां बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।