Uttrakhand News :आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट,तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। बृहस्पतिवार को तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर में भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का शृंगार कर आरती की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, अल्मोड़ा में संगठनात्मक बैठक आयोजित

उसके बाद चल विग्रह उत्सव डोली, भूतनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हुई। शुक्रवार सुबह डोली चोपता से मध्य हिमालय स्थित अपने तुंगनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों का भारी हंगामा: तहसीलदार और SDO को दुकान में बनाया बंधक

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व विधायक आशा नौटियाल, प्रधान विजयपाल नेगी, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, मुकेश मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, अजय मैठाणी, चंद्र मोहन बजवाल मौजूद थे।

Advertisement