Uttrakhand News :बाबा केदारनाथ की डोली के साथ चलने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से की जाएगी पुष्प वर्षा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 250 सेवादारों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

केदारनाथ धाम के पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन करने वाली मुख्य भंडारा सेवादार टीम में शामिल 250 सेवादारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास से आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सेवादार ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाएंगे। छह से 10 मई तक भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कपाट खुलने के दिन केदारनाथ धाम के चार अलग-अलग जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नौ मई को बाबा केदारनाथ की डोली के साथ चलने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य भंडारा सेवादार टीम के आयोजक नवीन पिरशाली ने कहा कि 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं। ऊखीमठ से बाबा केदारनाथ की डोली जिस भी पड़ाव से होकर जाएगी। वहां दोपहर एवं रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। जिसमें उखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, गौरीकुंड पड़ाव मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं।

कपाट खुलने के दिन केदारनाथ धाम में दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। आज यानि रविवार सुबह छह बजे मुख्य भंडारा सेवादार की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केदारनाथ धाम जाने वाली टीम की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नौ मई को बाबा केदारनाथ की डोली श्रद्धालुओं के साथ जिस भी पड़ाव से होकर जाएगी, वहां हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम में शामिल सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस मौके पर स्वामी रविदास, महंत निर्मल दास, महंत कपिल मुनि, मनीष सजवाण, सुबोध नौटियाल, हिमांशु चमोली, तेजपाल नेगी आदि मौजूद रहे।