Almora News :यहा पुलिस की संयुक्त टीम ने 01 युवक को डेढ़ लाख से अधिक कीमत की 5.84 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन जारी

एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने 01 युवक को डेढ़ लाख से अधिक कीमत की 5.84 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा सोमेश्वरर सड़क के गड्ढों को बताया 'स्विमिंग पूल', कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री से व्यंग्यात्मक अंदाज़ में मांगी "क्षमा"

 सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा दिनांक- 22.04.2024 को संयुक्त चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से लगभग 1.5 कि0मी0 आगे 01 युवक गौरव बिष्ट उर्फ गोलू के कब्जे से 5.84 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चम्पावत: CM धामी की घोषणा को मिली गति, पुरानी जेल की भूमि पर बनेगा आधुनिक ओपन एयर थियेटर

 

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

गौरव बिष्ट उर्फ गोलू उम्र- 22 वर्ष पुत्र बलवंत बिष्ट निवासी ग्राम गरगूंठ, पो0 हवालबाग थाना व जिला अल्मोड़ा 

बरामदगी-5.84 ग्राम स्मैक बरामद होना 

कीमत- 1,75,200/- 

💠एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम-

1-उ0नि0 श्री दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी धारानौला 

2-कानि0 श्री राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

3-कानि0 श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *