Uttrakhand News :यहा मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना आई सामने,पुलिस ने लिया हिरासत में

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। लोग अपने मतों का प्रोयग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

💠इस बीच हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना सामने आई है। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र 126 ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में तालिबानी हरकत: घर में घुसकर युवक को पीटा, गले में कुत्ते का पट्टा डाल दी जान से मारने की धमकी*

मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं। उसने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराओ।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे के बाद चमका 'आदि कैलाश', 6 साल में 300 से 52 हजार पहुंची यात्रियों की संख्या

फिलहाल पुलिस ने मतदाता को हिरासत में ले लिया है। ईवीएम मशीन टूट गई, लेकिन बाद में उसे चालू किया गया।

मतदाता की इस हरकत से मतदान केंद्र पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *