Uttrakhand News :उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमाएं मंगलवार से हो जाएंगी सील,12 पोलिंग पार्टियां रवाना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों की ओर से अधिक गहनता से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News:​AI से खुद को सेना का मेजर बता लड़कियों को ठगने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, 10 से ज्यादा लड़कियां शिकार

मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारंभ हो जाएगा। अंतरराज्यीय सीमा पर भी सत्यापन अभियान सघनता से चलाया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्रवाई चल रही है। जो पोलिंग पार्टियां मंगलवार से रवाना होंगी, उन सभी पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:जागेश्वर में 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल: पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

💠17 अप्रैल शाम पांच बजे से राज्य में रहेगा ड्राई-डे

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदान को देखते हुए 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *