Almora News :जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन तो स्थापित कर दी लेकिन संचालन के लिए कर्मी नहीं,एक महीने का और करना होगा इंतजार

अल्मोड़ा।जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन तो स्थापित कर दी लेकिन इसके संचालन के लिए कर्मी नहीं हैं। मशीन का संचालन शुरू न होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए एक महीने का और इंतजार करना होगा।

जिला अस्पताल में विश्व बैंक के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का निर्माण करने के साथ ही यहां सीटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। लेकिन एक माह बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल प्रबंधन के पास इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खत्याड़ी पेयजल योजना का विरोध: चौमू के ग्रामीणों ने रोका संयुक्त निरीक्षण, उच्चस्तरीय जांच की मांग

💠पांच स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा जाएगा प्रशिक्षण में

अल्मोड़ा। सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन पांच स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए भेजेगा। कर्मी कब प्रशिक्षण के लिए जाएंगे, इसका स्पष्ट जवान प्रबंधन के पास नहीं है। प्रबंधन का दावा है कि जल्द कर्मी प्रशिक्षण के लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा: अल्मोड़ा में खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष छापेमारी अभियान के आदेश

मशीन स्थापित की जा चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। अगले माह तक इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल,अल्मोड़ा।I

Advertisement