Almora News :पिथौरागढ़ में लोगों की परेशानी का कारण बने 452 बंदरों को पकड़कर लाया गया अल्मोड़ा

पिथौरागढ़ में लोगों की परेशानी का कारण बने 452 बंदरों को पकड़कर अल्मोड़ा लाया गया। वन विभाग के मुताबिक यहां इनका बधियाकरण कर फिर से इन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा। अल्मोड़ा के साथ पिथौरागढ़ में बंदरों के आतंक से आम जन के साथ ही किसान परेशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद, 24वीं किस्त जारी

बंदरों का झुंड खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहा है। वहीं इनके हमले में हर रोज कई लोग घायल होकर अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। बीते दिनों वन विभाग की पहल पर मथुरा से पिथौरागढ़ पहुंची टीम ने 452 बंदर पकड़े, इन्हें अल्मोड़ा लाया गया है। वन विभाग के मुताबिक यहां इनका बधियाकरण होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

अल्मोड़ा में भी 220 बंदर पकड़े गए हैं। एनटीडी रेस्क्यू सेंटर में सभी का बधियाकरण कर उन्हें फिर से पिथौरागढ़ के जंगल में IIछोड़ा जाएगा, ताकि इनकी बढ़ती आबादी पर रोक लग सके। – दीपक पंत, वन क्षेत्राधिकारी। I

Advertisement