Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर वार लगातार एसओजी/एएनटीएफ व चौखुटिया पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 पेटी अवैध शराब के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में बरामदगी कर नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

दिनांक- 29/03/2024 की रात्रि को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने औचक चेकिंग के दौरान गनाई कस्बे से अभियुक्त साजिद हुसैन के कब्जे से कुल 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 💠गिरफ्तार अभियुक्त-

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

अभियुक्त साजिद हुसैन उम्र-30 वर्ष पुत्र हामिद हुसैन ग्राम भटगवा, पोस्ट भगतपुर, मुरादाबाद उ0प्र0

बरामदगी-

कुल 15 पेटियों  में (180 बोतल अवैध देशी शराब) 

💠पुलिस टीम-

1. उ0नि0 श्री बृज मोहन भट्ट प्रभारी चौकी मासी

2. हेड कानि0 श्री मनोज कोहली,थाना चौखुटिया

3. कानि0 श्री दीवान सिंह-एसओजी/एएनटीएफ

4. कानि0 श्री भूपेंद्र सिंह- एसओजी/एएनटीएफ