Uttrakhand News :दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।

💠दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम

प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

💠टिहरी से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन हो निरस्त: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर टिहरी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह पर झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह ने अपने नामांकन के साथ जो शपथ पत्र दिया है, वह प्रथम दृष्ट्या असत्य प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उन्होंने शपथ पत्र में 1700 ग्राम सोने एवं 140.336 किलो चांदी का जो मूल्य वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्शाया था, उसी को वर्ष 2024 में भी दर्शाया है। वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक सोने के आभूषणों के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग को गुमराह करने का प्रयास किया है। लिहाजा उनका नामांकन निरस्त किया जाए।