Almora News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 मार्च को रानीखेत में करेंगे रोड शो

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 मार्च को रानीखेत आएंगे। वह भाजपा सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां यहां शुरू हो गई हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता भी तैयारियों जुटे हुए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रोड शो और जनसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नगर में रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री केमू स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला उपाध्यक्ष और लोक सभा चुनाव रानीखेत विधानसभा के सह संयोजक विमल भट्ट ने बताया कि इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर ताड़ीखेत स्थित नवोदय विद्यालय के मैदान पर उतरेगा। इसके बाद सीएम विजय चौक पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा और क्षेत्रीय विधायक डा. प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट भी मौजूद रहेंगे। जनसभा अपराह्न दो बजे बाद शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई