रानीखेत पुलिस ने गुमशुदा बालिका को तलाश कर परिजनों की लौटाई मुस्कान

 

रानीखेत जैनोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी की घर से कही चले जाने की गुमशुदगी कोतवाली रानीखेत में दर्ज कराई थी, जिसमें थाना कोतवाली रानीखेत में गुमशुदगी का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

 

 

मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत को गुमशुदा की शीघ्र तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करने को निर्देशित किया गया ।

 

 

निर्देश पर गठित रानीखेत पुलिस टीम के अथक प्रयास व सर्विलांस की मदद से उक्त गुमशुदा बालिका को शाहगंज प्रयागराज इलाहाबाद उ0प्र0 से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Advertisement