Almora News :सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा समेत जिले भर के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह होली की जमी महफिलें

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा समेत जिले भर के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह होली की महफिलें जम रही हैं। होली पर्व पूरे सवाब पर है। नगर क्षेत्र में हर दिन महिलाओ की टोली घर-घर पहुंच होली गायन कर रही है।

महिलाओं से लेकर बुजुर्ग और बच्चे तक होली गायन में मस्त है। महिलाएं होली गायन के साथ कुमाउनी गानों में जमकर नृत्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News:रफ्तार की जंग में उजड़े दो घर! हरिद्वार में तीन बाइकों की टक्कर में दो की मौत

शनिवार को नगर व्यापार मंडल की ओर से होली की टोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारी पूरे बाजार में होली गायन करते हुए निकले। वहीं नंदा देवी मंदिर में भी खड़ी होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, भैरव गोस्वामी, मुकुल जोशी, नरेंद्र साह, वकुल साह, अश्वनी नेगी, आशीष कुमार, कुनाल न्याला, हरीश कनवाल, सलमान अंसारी, वैभव पांडे, धीरज साह, आशु गोस्वामी, कमल मेहता, सूरज वाणी, रवि सचदेवा, राहुल अधाकारी, पवन साह, बलवंत राणा, कमल साह, मनीष कनवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *