Weather Update :मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी संभव है।

देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने के आसार हैं।

रविवार को दून में सुबह से चटख धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे। जिससे हल्की उमस महसूस की जाने लगी। हालांकि, दून का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन, कई मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन देहरादून में मुख्यत: मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। जबकि, कही-कहीं आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। तापमान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। जिससे गर्मी में इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नौनिहाल ही उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य, उनके सपनों को पंख देने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप खीली रही अपराह्न बाद आसमान में बादल छाए रहे जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।