Uttrakhand News :उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

इसके पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। ये वहीं धन सिंह हैं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के टिकट पर टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  Breking देहरादून : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, 10 घंटे में खुलासा

उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। तीन दिन में कई बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र नेगी भी इस्तीफा दे चुके हैं।बीते शुक्रवार को गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली नेता कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसांई ने इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची परेड मैदान

पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया तो वहीं विकास खंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *