Uttrakhand News :ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ी पहल, वन विभाग देगा ग्रामीण महिलाओं को रोजगार

देश में महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. महिला समूह को रोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड वन विभाग ने भी ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है.

महिला समूह के माध्यम से देसी प्रोडक्ट को बाजार में उतारने की तैयारी है. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर धीरज पांडे ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नई शुरुआत की गई है.

💠जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बेकरी की हुई शुरुआत

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में एक बेकरी लगाई गई है. बेकरी के सामानों को बाजार में उतारा जाएगा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है. बेकरी में बने बिस्कुट की काफी डिमांड है. बेकरी के उत्पादों को उत्तराखंड सचिवालय में भी भेजा जाएगा. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रबंधन ने फूड एंड सेफ्टी लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है. लाइसेंस की मंजूरी के बाद सभी उत्पादों को खुले बाजार में उतारने की तैयारी है. वन विभाग की कवायद का मकसद ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है.

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद

डायरेक्टर ने बताया कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन की बेकरी में अभी 5 महिलाएं काम कर रही हैं. धीरज पांडे ने बताया कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण करने आने वाले पर्यटकों को महिलाओं से रूबरू कराया जाएगा. पर्यटक महिलाओं को बेकरी उत्पाद बनाते देख सकेंगे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के साथ पर्यटकों को शुद्ध और देसी उत्पाद का स्वाद भी चखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉 

बता दें कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ था. जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान भी गई. स्थानीय ग्रामीण खासे नाराज थे. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क महिलाओं को जंगल से दूर रोजगार देने की दिशा में काम कर रहा है. शुरू में एक बेकरी को स्थापित किया गया है. धीरे-धीरे पूरे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बेकरी का जाल बिछा दिया जाएगा. वन विभाग का प्रयोग कामयाब होने पर सरकार पूरे प्रदेश में लागू कर सकती है.