Weather Update :पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में खिली चटख धूप,बढ़ाने लगी तपिश,तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।

अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठिठुरन बरकरार रहने के आसार हैं। दून में चटख धूप तपिश बढ़ाने लगी है।

💠जारी रही बादलों की आंख-मिचौली

यह भी पढ़ें 👉  National News:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बीते बुधवार को बादलों की आंख-मिचौली होती रही, लेकिन कहीं भी वर्षा नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार को आसमान साफ हो गया और सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में इजाफा हुआ और 24 घंटे के भीतर अधिकतम पारे में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है।

💠शुष्क बना रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में तेजी से इजाफा होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन में दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के भी 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह-शाम ठंड कम होने के साथ ही दिन में गर्मी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार समानता मौसम साफ रहेगा।