Almora News :युवा शटलर लक्ष्य ने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में झटका कांस्य पदक

फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में युवा शटलर लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में लक्ष्य ने कांस्य पदक झटका है। इस उपलब्धि पर गृह जनपद अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

💠उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि पेरिस में पांच से 10 मार्च तक एचएसबीसीबीडब्ल्यूएफ सुपर 750 फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट हुआ। पहले मुकाबले में लक्ष्य ने जापान के केंटा सुनेयामा को 15-21, 21-15, 21-3 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री- क्वार्टर फाइनल में चीन के ली श्री फेंग को 16-21, 21-15, 21-13 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें विश्व बैडमिंटन चैंपियन थाईलैंड के कुनालवत टिविदरशन से 20-22,21-13,21-11 से हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उनकी उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, राम अवतार, प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डा. संतोष बिष्ट, नंदन रावत, संजय नज्जौन, अमरनाथ सिंह, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन सिंह फर्त्याल, विजय प्रताप आदि ने खुशी जताई.