ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा। 

यह भी पढ़ें 👉  बदहाली की मार: आजादी के 75 साल बाद भी डोली के सहारे मरीज, हिपा गांव में सड़क न बनने से जनता में भारी आक्रोश

💠सप्ताह के शुरुआती दिनों में बदला रहेगा मौसम

प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि, 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश का तापमान पर कोई खास देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 14 मार्च से मौसम पूरे प्रदेश भर में शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या निकालेंगी कांवड़ यात्रा

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा और तेज धूप की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *