Almora News :अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शोपीस बनी सीटी स्कैन मशीन,जांच के लिए मरीज हायर सेंटर जीने पर मजबूर

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक माह बाद भी सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कक्ष में स्थापित मशीन शोपीस बनी है और मरीज जांच के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।

💠तकनीकी टीम का निरीक्षण न होने से मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है।

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे कर करीब 10 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बीते जनवरी माह में सीटी स्कैन मशीन अस्पताल पहुंची, इसे तुरंत स्थापित भी कर दिया गया। दावे थे कि अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी होगी, लेकिन अब तक यह दावा धरातल पर नहीं उतर सका है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके संचालन के लिए एईआरबी की तकनीकी टीम का निरीक्षण होना है। निरीक्षण कब होगा और कब मशीन संचालित होगी इसका स्पष्ट जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। 

💠मशीन में सॉफ्टवेयर होना है लोड

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मशीन स्थापित हो गई है और इसमें जरूरी मशीनरी लगा दी गई है। अब इसमें सॉफ्टवेयर लोड होना है जो तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद ही संभव है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही मरीजों को राहत पाने के लिए इस टीम का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

💠सीटी स्कैन स्थापित कर दी गई है। 

तकनीकी टीम का निरीक्षण होना है जो जल्द यहां पहुंचेगी। अगले 15 दिन के भीतर मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।