Weather Update :पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी, मौसम विभाग ने जा रही किया अपडेट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में पारे में तेजी से इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आमतौर मौसम शुष्क रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

💠मौसम की आंख-मिचौली रही जारी

बुधवार को सुबह दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल मंडारने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप की आंख-मिचौली रही। चोटियों पर कहीं-कहीं हल्के हिमपात की भी सूचना है। इस बीच दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण वातावरण में ठंडक है। सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। अगले कुछ दिन तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

💠इन जिलों में है बारिश और बर्फबारी की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। निचले इलाकों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर हल्के बादल मंडराने की आशंका है। हालांकि, पारे में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

💠ऐसा है तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 24.6 9.2

ऊधमसिंह नगर 23.6 8.8

मुक्तेश्वर 15.6 6.1

ऊधमसिंह नगर 23.6 8.8 23.6 8.8

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से धूप खिली रही और अपराह्न बादल छाए रहे, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्य रूप से मौसम साफ रहेगा दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं।