Almora News :प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के नगर कार्यकारिणी के लिए मतदान आज,सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगा मतदान

प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के नगर कार्यकारिणी के लिए 2330 मतदाता आज मतदान करेंगे। चार पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
💠चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है।


💠मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

चार साल बाद हो रहे व्यापार मंडल को लेकर अल्मोड़ा नगर में चहल-पहल है। मुख्य चुनाव अधिकारी दीप सिंह डांगी ने बताया कि प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल के चुनाव के पद के लिए अध्यक्ष में चार, उपाध्यक्ष, उपसचिव में तीन-तीन और महासचिव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों में निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। बताया कि व्यापार मंडल के चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए सारी व्यवस्था की जा चुकी हैं। मतदाता (व्यापारी) रविवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और उपसचिव पद के लिए होने जा रहे चुनाव के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने बताया की चुनाव संचालन कमेटी ने मतदान के लिए व्यापरियों के वोटर कार्ड बनाए गए हैं। इसमें व्यापारी की फोटो और उसकी फर्म का नाम लिखा गया है। 

💠मतदान के दिन व्यापारी को वोटर कार्ड लाना अनिवार्य है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। देर शाम विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।