Almora News :रानीखेत पी जी कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने रानीखेत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई

स्व. श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एन0 सी0 सी0 तथा एन0 एस0 एस0 के सहयोग से रानीखेत के नरसिंह ग्राउंड में रानीखेत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई । 

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण से प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे जी के द्वारा किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से रानीखेत बाजार होते हुए नरसिंह ग्राउंड तक निकाली गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रानीखेत महोत्सव में उपस्थित मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मेयर अजय वर्मा ने किया अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का निरीक्षण

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मेले में एक मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई जिसके माध्यम से सुदृढ़ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व तथा नैतिक मतदान से नागरिकों को अवगत कराया गया। रैली में स्लोगन तथा जन नारे आकर्षण का केन्द्र रहे।  रैली में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ० अभिमन्यु कुमार, सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा , एन० सी० सी० प्रभारी डॉ० रूपा आर्या तथा महाविद्यालय के छात्र- संघ के सदस्य प्रभात, प्रदीप तथा विद्यार्थी टीना, वर्षा, देव मेहरा, पूनम, पूजा, गायत्री इत्यादि उपस्थित रहें। 

प्राचार्य

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जागेश्वर धाम से मथुरा 'कार सेवा' यात्रा का आगाज; 6 दिसंबर को शौर्य दिवस पर मथुरा पहुंचने का आह्वान

राज.स्ना. महा.रानीखेत

 

Advertisement