Almora News :लम्बे समय से फरार वांरटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने इस्लामनगर,गदरपुर से किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में वांरटी अभियुक्तों का धरपकड़ अभियान है जारी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौ0वाद संख्या-298/2022, एफआईआर न0- 11/2020, धारा- 504/506/505(2)/295A/153A IPC से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त इस्लाम पुत्र मकसूद निवासी चौखुटिया रोड द्वाराहाट, अल्मोड़ा हाल निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर 8 गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर जो काफी समय से फरार चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उक्त वारंटी अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक- 27.02.2024 को उसके घर इस्लामनगर गदरपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय अल्मोड़ा में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

1-उ0नि0 श्री राजेंद्र सिंह

2- हे0कानि0 श्री श्रवण कुमार

3-कानि0 श्री हरीराज