Almora News :लमगड़ा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही,कच्ची सड़क पर बने इस्कवर से बरामद की 40 बोतल व 08 अद्धे अवैध शराब,अज्ञात अभियुक्त की तलाश जारी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 27.02.2024 को चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा-लमगड़ा मुख्य सड़क पर चौखुडिया को जाने वाली कच्ची सड़क में बने इस्कवर से दो प्लास्टिक के कट्टों से चार पेटियों में कुल 40 बोतल देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का व 08 अद्धे अंग्रेजी शराब मैकडवल रम बरामद होने पर थाना लमगड़ा में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई है।  

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

💠अज्ञात अभियुक्त की तलाश की जा रही है.

💠बरामदगी

40 बोतल देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का व 08 अद्धे अंग्रेजी शराब मैकडवल रम

💠पुलिस टीम 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

1-हेड कानि0 श्री दीपक सिंह मेहरा

2-हेड कानि0 श्री दिनेश कार्की