Uttrakhand News :जिले में मौसम ने फिर बदली करवट,तापमान में आई दो डिग्री की गिरावट,ठंड का बढ़ा असर

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले मुख्यालय के साथ ही कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

शनिवार को सुबह के समय जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद अचानक आसमान काले घने बादलों से घिर गया और कुछ देर बाद ही गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई और लोग घरों की तरफ दौड़े। ऐसे में बाजार में सूनसानी छा गई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शुक्रवार जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: औषधि प्रशासन की छापेमारी, एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति, दो में खरीद-बिक्री पर रोक

शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ गया और लोगों ने घरों में हीटर, ब्लोअर के सहारे ठंड से राहत पाने की जद्दोजहद करनी पड़ी। आधे घंटे बाद बारिश थमने से लोगों को राहत मिली। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में 'ऑपरेशन मर्यादा' के तहत एक्शन; सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 5 गिरफ्तार

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *