Weather Update :बर्फबारी के बाद पहाड़ों में खिली धूप, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 2 दिन पहले बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मौसम फिर से सामान्य हो चला है. आज सुबह से ही राजधानी में मौसम साफ है और आसमान में धूप खिली हुई है.

राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ ​अल्मोड़ा: धारकीतुनी में टीन शेड की दीवार ढहने से दो नेपाली युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, प्रशासन मौके पर

देहरादून मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में देहरादून समेत आसपास के जिलों में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. देहरादून-मोखमपुर में रविवार तक मौसम साफ रहेगा. सोमवार और मंगलवार को यहां आंधी के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है. हालांकि बारिश के बाद भी तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और अगले सप्ताह से गर्मी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  National News:​नेपाल बाढ़ त्रासदी: मानसरोवर तीर्थयात्रियों समेत 130+ भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय और 9 राज्यों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली की रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *