Almora News :राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जिला अस्पताल को आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया

0
ख़बर शेयर करें -

आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए अस्पताल को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ओर से आयुष्मान उत्कृष्टता सम्मान से नवाजा गया है। 

💠योजना के तहत जिला अस्पताल में छह हजार से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया।

योजना के तहत अस्पताल को चार करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। अस्पताल को इस सम्मान के लिए प्रदेश भर के अस्पतालों की टॉप-3 सूची में शामिल किया गया। अस्पताल को यह सम्मान मिलने से यहां तैनात बेनिफिसियरी फैसिलिटेशन एजेंसी और आयुष्मान कर्मियों के साथ पूरे स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने जिला अस्पताल को यह सम्मान मिलने पर खुशी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम, प्रेस वार्ता में बोलीं प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत

अल्मोड़ा के सीएमओ, डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना से मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। मरीजों को किस भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  UttrakhandNews: "मिशन उत्तराखंड: पीएम मोदी का देहरादून दौरा आज, डाटकाली मंदिर में पूजा के साथ करेंगे भव्य रोड शो।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *