Weather Update :उत्तराखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव,मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 तक पूरे राज्य में जताई बारिश की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम फिर मेहरबान होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 18 की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। जबकि 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश की संभावना है।

हर्षिल, औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी पहल: द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। जबकि 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।

इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही हर्षिल, औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।

💠देहरादून में रात के समय ठंड

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नीट यूजी पेपर लीक: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

देहरादून में शनिवार को धूप निकलने से तापमान में हल्की तेजी आई है। हालांकि,शुक्रवार रात को लोगों को ठंड का एहसास हुआ था। राजधानी में दिन और रात के तापमान में फर्क नजर आ रहा है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही अपराह्न बाद हल्के बादल छाए रहे मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में मौसम समानता साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *