Almora News : अल्मोड़ा महिला कांग्रेस द्वारा आज जिला कांग्रेस कार्यालय में नारी न्याय सम्मेलन का किया गया आयोजन,महिलाओं के अधिकार की करी गई वकालत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा महिला काँग्रेस द्वारा जिला काँग्रेस कमेटी कार्यालय में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया।

महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट की अध्यक्षता में श्रीमती बिष्ट ने कहा कि आज महिलाओं के न्याय के लिए लडाई बेहद महत्वपूर्ण है। 

उत्तराखण्ड में पिछले छः सालों से महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा उत्पीड़न, बलात्कार जॆसी घटनायें हुई हैं। देश की आबादी के आधे हिस्से नारियों के साथ लगातार उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखण्ड में महिला काँग्रेस ने नारी न्याय सम्मेलन आयोजित करके महिलाओं के साथ उत्पीड़न जॆसी घटनाओं के खिलाफ समग्ररूप में आवाज उठाकर प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी न्याय सम्मेलन प्रत्येक ब्लाक में आयोजित करके महिलाओं के अधिकारों के लिए जागरूकता फॆलाने का कार्य महिला काँग्रेस करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कोतवाली सोमेश्वर व ऑपरेशन स्माइल टीम ने गुमशुदा नाबालिक बालक को रोडवेज बस हल्द्वानी, नैनीताल से सकशुल किया बरामद

सम्मेलन का संचालन करते हुए प्रदेश सचिव लता तिवारी ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के कार्याकाल में महिलाओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार ऒर उत्पीड़न जॆसी घटनायें आये दिन प्रकाश में आ रही हैं। लेकिन प्रदेश की धामी महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा करने में पूर्ण असफल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्कूल उच्चीकरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया समय

💠नारी न्याय सम्मेलन से महिलाओं में नयी जन चेतना जगाने के लिए महिला काँग्रेस प्रतिबद्ध हैं। 

💠मॊजूद रहे 

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, निर्मला काण्डपाल, जय जोशी, गीता पाण्डेय, फेमिना खान, तारा भण्डारी, हंसा बिष्ट, राधा तिवारी, हंसा मर्तोलिया, राधा टम्टा सरस्वती रोढिया, किरन आर्या, बीना पाण्डेय, पुष्पा पाण्डेय सहित दो दर्जन महिला कार्यकर्ता मॊजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *