Weather Update :उत्तराखंड में अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना,17 और 18 फरवरी को चोटियों पर हो सकता है हिमपात

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा छाने के आसार हैं। 17 और 18 फरवरी को चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“सरकार जनता के द्वार”: मुख्य विकास अधिकारी ने किया काँटली गांव का भ्रमण, पर्यटन और जनसुविधाओं पर दिया जोर

💠मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है। 17 और 18 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम करवट बदल सकता है। जिससे चोटियों पर हल्के हिमपात और वर्षा के आसार हैं।

💠औली से लेकर केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर

उत्तराखंड में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं। औली में बर्फबारी से पर्यटक खुश है। यहां अच्छी बर्फबारी होने से अब स्नो पर होने वाली एक्टिविटी भी शुरू हो गई है। पर्यटक लगातार औली में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, केदारनाथ में भी बर्फबारी से बाबा का दरबार सफेद हो गया है। बर्फबारी के बीच फिलहाल यहां यात्रा बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का धामी सरकार पर हमला; बद्रीनाथ धाम मामले में अधिकारी को हटाने की मांग

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के लिए रही अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *