Almora News:बसंत पंचमी का त्यौहार मनाने जा रहे अल्मोड़ा के युवक की चलती कार में हार्टअटैक से मौत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा से बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा गांव आ रहे युवक की कार में तबीयत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।डॉक्टर प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक मान रहे हैं।

अल्मोड़ा में लमगड़ा के उदुयूड़ा निवासी नंदन कुमार (21) पुत्र बहादुर राम वसंत पंचमी के त्योहार पर अपनी रिश्तेदारी में मझेड़ा गांव कार से आ रहे थे। कार में चालक के साथ चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

बुधवार दोपहर में गरमपानी से बेतालघाट की ओर करीब चार किमी दूर नौणा के पास पहुंचने पर उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उनके साथी उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉ. गौरव कैड़ा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्र नाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एएसआई हरभजन सिंह राणा ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदयगति रुकने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *