Almora News:बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखना ठेकेदार को पड़ा भारी, पुलिस ने की 5 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

बाहरी राज्यों,जनपदों से जनपद में कार्यरत,निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार,मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

सीओ अल्मोड़ा,रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक-05/02/2024 को थानाध्यक्ष देघाट श्री राहुल राठी द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान मजदूरों के सत्यापन चैक किये गये तो एक ठेकेदार द्वारा अपने मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित ठेकेदार का पुलिस एक्ट में 5 हजार रुपए का नगद चालान किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार,मजदूर रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने की सख्त हिदायत दी गयी।