Weather Update :कोहरे और सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, तापमान फिर लुढ़का, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई शहरों में कोहरा लगा रहा। वहीं दिन में बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से तापमान भी गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 18.5 डिग्री पर पहुंच गया।

देहरादून में अभी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री के ऊपर चल रहा था। वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.8 डिग्री पर रहा। रविवार देर शाम मौसम काफी ठंडा हो गया और चौराहों पर अलाव जल उठे।

💠30 से पहाड़ों में बारिश मैदानों में शीत लहर

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को हरिद्वार और यूएसनगर में घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है। 30 जनवरी से एक फरवरी तक 3000 मीटर ऊंचाई वाले पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नयी टिहरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, बाज़ार पूरी तरह बंद

💠कोहरे और सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, तापमान फिर लुढ़का

हरिद्वार में एक बार फिर कोहरे की आगोश में रही। कोहरे और सर्द हवाएं चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दिन में धूप नहीं निकली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

हरिद्वार में दो दिनों तक कोहरे से राहत रही थी। दो दिन लोगों को धूप की तपिश महसूस हुई। लेकिन रविवार को दोबारा ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोहरे के कारण सुबह के समय कामगारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। दिन में भी कोहरे के कारण ठिठुरन से लोग बेहाल रहे। कई जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:सावन 2026: जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी कत्यूर घाटी

शनिवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस घट गया। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटख धूप खिली रही जिससे लोगों को राहत मिली मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में आंशिक बादल छाएंगे और सुबह शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *