Uttrakhand News :उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन का नाम बदला,अब सीतावनी कंजर्वेशन के नाम से जाना जाएगा, शासनादेश जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व रख दिया है।

सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में माँ सीता का पौराणिक मंदिर और महा ऋषि वाल्मीकि आश्रम है। जिसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है और यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है।

उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम माँ सीता के नाम पर रखा है। यह जंगल 5824.76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री भी जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

राम नगर और आसपास के कई छोटे बच्चो ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर इस जंगल को सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने की मांग की थी। जिस पर वन विभाग के अधिकारियों को सीएम धामी ने निर्देशित किया था। जिसके बाद उत्तराखंड सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रभु राम का उत्तराखंड की देव भूमि से संबंध रहा है। इसी क्रम में पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर अब सीतावनी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बच्चों और स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *