Almora News:पुलिस ने कुई गांव में ग्रामीण जनता को अपराधों एवं सुरक्षा उपायों सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

0
ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार जनपद में प्रचलित जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक- 14.01.2024 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार द्वारा ग्रामसभा कुई, द्वाराहाट में ग्रामीण जनता के मध्य जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

🔹आयोजित की जागरूकता बैठक

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर इनसे कैसे बचा जा सकता इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

🔹नशे से हमेशा दूर रहे    

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सभी अभिभावकों को अपने नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन चलाने को नहीं देने के बारे में बताया गया।नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करते हुए नशे से हमेशा दूर रहने तथा गांव व आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“ऑपरेशन प्रहार” में लमगड़ा पुलिस की सख्ती, बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदारों पर हुआ 5 हजार रुपये नगद चालान

🔹सोशल मीडिया के प्रयोग की दी जानकारी 

कार्यक्रम में उपस्थित  ग्रामीण महिलाओं को उनके सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल, महिला संबंधी अपराधों, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों,कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वाइब्रेंट विलेज योजना से बदलेगी सीमांत गांवों की तस्वीर

🔹हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी

इसके उपरांत सभी को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक किया गया साथ ही थाना चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाईन नंबरों की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या,शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *